Skip to main content

संसदीय कार्य मंत्रालय ने तैयारियां की आरम्भ

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

संसद के दोनों सदनों का सत्र 24 जून से होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव के बाद ये पहला सत्र होगा। राज्यसभा की भी इस सत्र में बैठक होगी। इसके लिए संसदीय कार्य मंत्रालय ने तैयारियां भी आरम्भ कर दी है।

लोकसभा का दृश्य इस बार काफी बदला हुआ नजर आयेगा। दो टर्म के बाद पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी दिखाई देगा। दो लोकसभाओ में तो नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था।

इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को मजबूत विपक्ष का भी सामना करना पड़ेगा। क्योंकि 234 से अधिक विपक्षी सांसद हैं। कांग्रेस के सांसद भी 100 के पार है। सपा भी तीसरा बड़ा दल है। संभावना है कि 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।