
राज्य स्तरीय समान परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन, निदेशक के आदेश
RNE Bikaner.
राज्य स्तरीय समान परीक्षा के अंतर्गत होने वाली कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है। इसमें कक्षा 9 व 11 के दो दो प्रश्न पत्रों की तिथियों में बदलाव किया गया है।
इस संबंध में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी किए हैं। कक्षा 9 का सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र 7 मई को होगा। पूर्व में यह प्रश्न पत्र 2 मई को होने वाला था। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा का प्रश्न पत्र 8 मई को लिया जाएगा, पूर्व के तसिं टेबल के अनुसार यह पेपर 3 मई को होने वाला था। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार दोनों प्रश्न पत्रों का समय सुबह 7.45 से 11 बजे तक रखा गया है।
इसी तरह कक्षा 11 का कृषि रसायन, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन एवं इतिहास का प्रश्न पत्र अब 9 मई को आयोजित किया जायेगा। जबकि पहले यह पेपर 2 मई को होने वाला था। अब गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र 10 मई को होगा। जो पहले 3 मई को होने वाला था। इन दोनों प्रश्न पत्रों का समय सुबह 7.45 से 11 बजे निर्धारित किया गया है।