Skip to main content

RAILWAY NEWS : यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा का पालघर स्टेशन पर ठहराव

RNE Bikaner.
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा का पालघर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 12490, दादर – बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 18.05.25 से दादर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पालघर स्टेशन पर 16.14 बजे आगमन एवं 16.16 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12489, बीकानेर- दादर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 20.05.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पालघर स्टेशन पर 11.12 बजे आगमन एवं 11.14 बजे प्रस्थान करेगी।
नोट : उक्त रेलसेवा का मार्ग के अन्य स्टेशनो पर संचालन समय/ठहराव यथावत रहेगा।