Skip to main content

विमान का टिकट लेते ही यात्री को मिलेगी अधिकारों की जानकारी, 27 मार्च से ये नियम लागू करना अनिवार्य किया गया

RNE Network

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था की है। विमान में यात्रा के लिए अब कोई भी व्यक्ति जैसे ही टिकट खरीदेगा, उसे उसके अधिकारों की पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि वह अपने अधिकारों का पूरा उपयोग कर सके।एयरलाइंस को अब टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी ऑनलाइन लिंक के जरिये भेजनी होगी। यह जानकारी एसएमएस या व्हाट्सएप से दी जाएगी। इससे यात्रियों को फ्लाइट देरी, केंसिल्सन, बोर्डिंग से इंकार, बैगेज से जुड़ी समस्याओं में मदद मिलेगी। इस नियम को 27 मार्च तक लागू करना अनिवार्य होगा।