अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा का दुप्पटा पहनाकर किया शामिल
Mar 30, 2024, 18:49 IST
आरएनई, बीकानेर। कांग्रेस से भाजपा में आने वालो का सिलसिला लगातार जारी है। आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंद्रजीत सिंह बराड़ ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बराड़ का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए पार्टी का दुप्पटा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल भी उपस्थित रहे। भाजपा के लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी का कहना है, बराड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है।
