Skip to main content

आरएएस की भर्ती के पदों को कार्मिक विभाग ने बढ़ाया, बेरोजगारों के लिए नोकरी के अवसर भी बढ़े

RNE Network

आरएएस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुश खबर है। राज्य के कार्मिक विभाग ने आरएएस के पदों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब अधिक लोगों को नियुक्ति मिल सकेगी। इस सेवा में पदों की वृद्धि से परीक्षा देने वालों के चेहरे खिल चुके हैं।

राज्य के कार्मिक विभाग ने आरएएस व अधीनस्थ सेवा भर्ती – 2024 के तहत पदों की बढ़ोतरी की है। इसके तहत राज्य में सेवा के 82 ( पूर्व में 346 ) और अधीनस्थ सेवा में 281 ( पहले 387 पद ) बढ़ाए गए हैं। अब 1096 पदों पर भर्ती होगी, पहले यह संख्या 733 थी। नये पद कार्मिक विभाग के है।