Skip to main content

Phalodi : 11 ऊंटों को कुचला, 09 की मौत, टक्कर से गर्भवती का बच्चा बाहर आ गया

  • बीकानेर से गुजरने वाले भारतमाला हाइवे पर ऊंटों का काफिला चढ़ा, वाहनों ने रौंदा

RNE Phalodi.

राजस्थान में राज्य पशु ऊंटों का पूरा काफिला तेज रफ्तार वाहनों तले कुचल जाने की दर्दनाक हादसा हुआ हाई। भारतमाला हाइवे पर हुए हादसे में 11 ऊंट कुचले गए जिनमें से 09 की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक गर्भवती ऊंटनी के पेट में पल रहा बच्चा बाहर आ गया।मामला भारतमाला के अमृतसर-जामनगर एक्स्प्रेस-वे पर फलौदी के पास का है। ऊंटों का एक काफिला इस हाइवे पर चढ़ गया। ऐसे में देखते ही देखते तेज रफ्तार गाड़ियां उन्हें रौंदते हुए गुजर गई। हादसे में 11 ऊंट कुचल गए। इनमें 09 की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल है।आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम :

फलोदी के भोजासर क्षेत्र में लक्ष्मण नगर में टोल प्लाजा के पास हादसे के बाद हाइवे पर जगह-जगह ऊंटों के क्षत-विक्षत शव बिखरे दिखे। इसे देख लोग आक्रोशित हो गए और हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कहा- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऊंटनी के गर्भ से बच्चा बाहर आ गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था, इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। यहां पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए।दूसरी ओर हादसे और विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। सुबह 7.20 से 9.50 बजे तक हाईवे जाम रहा। थानाधिकारी अशोक कुमार ने सुबह 9:50 बजे जाम खुलवाया।