Skip to main content

MLA Jethanand के जन्मदिन पर पौधरोपण, संभागीय आयुक्त सिंघवी, डीपी पच्चीसिया रहे मौजूद

एमएलए जेठानन्द के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधरोपण
RNE Bikaner.

बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पवनपुरी दक्षिण विस्तार कॉलोनी के शिवम वाटिका पार्क में 101 पौधे लगाए गए। इस दौरान विधायक व्यास के साथ,संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया आदि मौजूद रहे।

विधायक व्यास ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पौधरोपण सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। जन्मदिन सहित जीवन के महत्त्वपूर्ण दिनों को यादगार बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। इसका अनुसरण करते हुए सभी पौधे लगाएं।

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने कहा कि पौधा लगाने के साथ इसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेना जरूरी है। हमारे द्वारा लगाया गया पौधा, विशाल वृक्ष बने और आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिले।

कार्यक्रम प्रभारी और योग गुरु विनोद जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से इनकी देखभाल की जाएगी। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि विधायक की पहल पर चलाए जा रहे ‘मेरी मातृभूमि मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए ‘मेरा पर्यावरण, मेरी जिम्मेदारी’ के रूप में पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान वृक्ष मित्र के रूप में अर्चना गहलोत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, गिरधर गोस्वामी, सी.डी. सागर और राजेन्द्र शर्मा का सम्मान किया गया।