Skip to main content

दोनों डिप्टी सीएम की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों हलचल मचा दी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

लोकसभा चुनाव में भाजपा की उत्तर प्रदेश में हुई करारी हार के बाद वहां राजनीतिक हलचल काफी बढ़ गयी है। राज्य के भाजपा अध्यक्ष पहले ही केंद्रीय नेतृत्त्व को इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक तुरंत बुलाई। इसे एक जरुरी व आवश्यक बैठक कहा गया था। मगर इस बैठक से राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, नदारद रहे।

तब से ही यूपी की राजनीति में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। कई हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों ने भीतरघात तक के आरोप भी लगाये हैं।