राज्यसभा चुनाव में 23 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गये, 3 सीटों के लिए अब राज्यसभा चुनाव होने शेष है
RNE Network.
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है। इस बार अलग अलग राज्यों में कुल 26 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना था। इनमे से कल 23 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अब केवल राज्यसभा की 3 सीटों के लिए ही चुनाव होना शेष है, जहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति नहीं बन सकी है। राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
इस बार जिन 23 सीटों पर राज्यसभा के लिए निर्विरोध जो उम्मीदवार जीते हैं उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं।
वे कर्नाटक से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ठीक इसी तरह कर्नाटक से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता पवन खेड़ा भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
राजस्थान में 3 सीटों पर चुनाव था। यहां भाजपा के सतीश पूनिया, अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिन 3 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ, वहां 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जायेगा।

