Movie prime

केरलम मुख्यमंत्री पर अब कल फैसला सम्भव है, सीएम फेस के लिए तीन नामों पर चल रही है चर्चा

 

RNE Network.

केरलम में इस बार कांग्रेस के नेतृत्त्व वाले गठबन्धन को बड़ा बहुमत मिला है। मगर बहुमत के बाद भी पार्टी अभी तक मुख्यमन्त्री का फैसला नहीं कर सकी है। सीएम को लेकर कांग्रेस के भीतर बड़ी कशमकश चल रही है।
 

कांग्रेस विधायकों से प्रारंभिक बातचीत चुनाव में मुख्य ऑब्जर्वर रहे सचिन पायलट व उनके सहयोगी इमरान प्रतापगढ़ी ने की। इसके बाद कल तिरुअनंतपुरम में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में मुकुल वासनिक व अजय माकन शामिल हुए। बैठक में विधायकों से एक एक करके राय ली गयी। उसके बाद एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया कि सीएम का निर्णय आलाकमान करेगा और वह सभी को स्वीकार्य होगा। 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार केरलम मुख्यमंत्री के लिए 3 नाम विशेष रूप से चर्चा में है। ये नाम है के सी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी डी सतीशन। मुकुल वासनिक व माकन ने रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। अब कल इस पर आलाकमान निर्णय करेगा।

FROM AROUND THE WEB