‘वोट चोरी’ मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, राजस्थान से बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली
RNE Special.
' वोट चोरी ' के मुद्दे पर कांग्रेस आज से अपने अभियान को तेज करेगी। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस इस मुद्दे पर महारैली का आयोजन कर रही है। इस रैली से कांग्रेस केंद्र की सरकार पर हमला बोलेगी।
सरकार और निर्वाचन आयोग को चुनाव में कथित तौर पर धांधली करने के लिए ' मिलीभगत ' को लेकर कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस सभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट आदि भी रैली में भाग लेंगे। महारैली के लिए कल रात से ही कांग्रेस जन दिल्ली पहुंचना आरम्भ हो गए है। राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की इस महारैली में शामिल होंगे।

राजस्थान के पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, कई विधायक आदि तो कल रात ही दिल्ली पहुंच गए। अलग अलग जिलों से रात को बसें रवाना हुई जो सुबह दिल्ली पहुंची है।

