एक तस्वीर, बड़ी पोलिटिकल स्टोरी, अपने समय के दिग्गज अब अलग हालत में, तस्वीर खूब वायरल
May 11, 2026, 08:30 IST
RNE Special.
राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है। यहां कब अर्श पर हो जाये और कब फर्श पर हो जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता। न अंदाजा लगाया जा सकता है। राजनीतिक पंडितों, भविष्यवक्ताओं की बातें तक झूठी साबित हो जाती है।
कल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग उसे खूब देख रहे है। लोग तरह तरह की उस पर टिप्पणियां भी कर रहे है। ये तस्वीर उन 6 मुख्यमंत्रियों की है जो अपने अपने राज्य में किंग थे, मगर आज कुछ नहीं। सोशल मीडिया की यह एक तस्वीर राजनीति का अपने आप मे एक महाकाव्य है, बड़ा उपन्यास है। हजारों शब्द जो बात नहीं कह पाते वह बात यह एक तस्वीर कह रही है।
इस तस्वीर में विपक्ष की प्रबल राजनीति करने वाले नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के चंद्रशेखर, ममता बनर्जी, स्टालिन व मायावती है। तस्वीर ही सब कुछ कह रही है।

