आम आदमी पार्टी में घमासान, राघव चड्ढा को हटाने पर विवाद
Apr 6, 2026, 10:31 IST
RNE Network.
आम आदमी पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। इस घमासान की वजह राज्यसभा में उप नेता पद से राघव चड्ढा को हटाना है। जब से उनको हटाया गया है तब से चड्ढा पार्टी पर हमलावर है और पार्टी लगातार चड्ढा पर आरोप लगा रही है। दोनों के मध्य जुबानी जंग तेज है।
पार्टी नेता संजय सिंह और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राघव चड्ढा पर पंजाब के मुद्दे न उठाने सहित अनेक आरोप लगाए है। इन नेताओं का आरोप था कि वे केवल अपनी छवि बनाने के मुद्दे ही राज्यसभा में उठा रहे थे।
इन आरोपों पर पलटवार करते हुए ' एक्स ' पर वीडियो शेयर किया, जिसमे संसद में वह किसानों की एमएसपी, फसल लागत और पराली प्रबंधन जैसे पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाते दिख रहे है। उन्होंने कहा, पंजाब मेरा घर है, मेरा कर्तव्य और मेरी आत्मा है। पिक्चर अभी बाकी है।

