Movie prime

 एथेनॉल मामले को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

 

RNE Network.

आम आदमी पार्टी ने अब कांग्रेस की तर्ज पर पीएम हाउस पर कूच का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने तो कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के समय पीएम हाउस पर प्रदर्शन किया था मगर आप एथेनॉल मामले में प्रदर्शन कर रही है।
 

आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को आयोजित नेशनल टाउनहॉल में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर ई - 20 नीति थोंपने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से तीन मांगे रखी, पेट्रोल पंपों पर विकल्प मिले, कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम हो और पेट्रोल की कीमतें 84 रुपये प्रति लीटर से कम की जाए।
 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार 4 अगस्त को 100 लोगों के साथ पीएम आवास जाने का ऐलान किया।

FROM AROUND THE WEB