Movie prime

आप के 7 राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में विलय को मंजूरी, राज्यसभा चेयरमैन व उपराष्ट्रपति ने विलय को मंजूरी दी

 

RNE Network.

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले 7 राज्यसभा सदस्यों के ग्रुप को भाजपा में विलय की मंजूरी मिल गयी है। इन सबके भाजपा में विलय को राज्यसभा के चेयरमैन व उपराष्ट्रपति ने अनुमति प्रदान की है। इन सात सांसदों ने हाल ही में आप से इस्तीफा दिया था।
 

भाजपा में शामिल होने वाले आम आदमी पार्टी के सदस्य है राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल और संदीप पाठक।

इन 7 सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से सदन में एनडीए के सदस्यों की संख्या 148 हो गयी है। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने एक टीवी चैनल पर कहा कि आप सांसदों को भाजपा में लाने की वजह मुख्य चुनाव आयुक्त है। ताकि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव नहीं लाया जा सके।

FROM AROUND THE WEB