Movie prime

सौगात राय को बनाया लोकसभा में उप नेता, अभिषेक बनर्जी है लोकसभा में पार्टी के नेता

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में जबरदस्त बिखराव आया। लोकसभा में टीएमसी के 20 सांसद पार्टी से अलग हो गए। केवल ममता बनर्जी के वफादार ही अब उनके साथ बचे हुए हैं। ममता खुद अब पार्टी को फिर से खड़ा करने के प्रयास कर रही है।
 

टीएमसी में बिखराव से पहले लोकसभा में पार्टी की उप नेता शताब्दी रॉय थी। वे भी विद्रोह कर टीएमसी के बागी सांसदों में शामिल हो गयी थी। तब से टीएमसी के उप नेता का पद लोकसभा में खाली था और नियुक्ति मानसून अधिवेशन आरम्भ होने के बाद भी पार्टी कर नहीं पाई थी।
 

कल बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने वरिष्ठ सांसद सौगत राय को लोकसभा में पार्टी का उप नेता बनाया है और लोकसभा अध्यक्ष को इसकी सूचना दी है। सौगत राय दमदम लोकसभा क्षेत्र से चार बार के सांसद हैं। वे अब लोकसभा में शताब्दी रॉय का स्थान लेंगे।

FROM AROUND THE WEB