Movie prime

अभिषेक बनर्जी आज CID के सामने पेश होंगे, अमित शाह को धमकी मामले में होगी पूछताछ
 

 

RNE Network.

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी आज कोलकाता में सीआईडी मुख्यालय में पेश होंगे। यह मामला कथित तौर पर विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने और हिंसा भड़काने से जुड़ा है। इससे पहले उनके खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई थी

 जिसे बाद में सीआईडी को सौंप दिया गया। सीआईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। पिछले कुछ दिनों में उन्हें दो अन्य मामलों में भी सीआईडी और ईडी द्वारा लंबी पूछताछ का सामना करना पड़ा है, जिनमें हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा और स्कूल नौकरी घोटाले से जुड़े आरोप शामिल हैं।

FROM AROUND THE WEB