Movie prime

अबू सलेम को नहीं मिली राहत, मुंबई बम धमाकों का दोषी है अबू सलेम

 

RNE Network.

मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सलेम को कोर्ट से किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है। अबू सलेम को मुंबई पुलिस ने वहां हुए धमाकों के आरोप में गिरफ्तार किया था। सलेम ने बाहर आने की उम्मीद में कोर्ट में याचिका दायर की थी।
 

सुप्रीम कोर्ट ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सलेम की रिहाई याचिका पर सुनवाई से ही इंकार कर दिया है। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट भी जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। कोर्ट ने कहा कि टाडा के तहत सजा पाए  व्यक्ति को राहत का आधार नहीं बनता।

FROM AROUND THE WEB