रांची में छात्र नेता नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, आरोपी हिरासत में
RNE Network.
आइसा की राष्ट्र अध्यक्ष व जंतर मंतर आंदोलन से सुर्खियों में आई छात्र नेता नेहा बोरा के साथ रांची में कल दुर्व्यवहार हुआ। आइसा रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए रांची गयी थी। वहां के छात्र काफी दिनों से आंदोलन पर है। ये छात्र शिक्षा व्यवस्था बिगड़ने व विभिन्न परीक्षाओं में पेपरलीक सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
नेहा बोहरा कल वहां पहुंची और उसने छात्रों के साथ मुख्य चौराहे से विधानसभा तक का अपना मार्च आरम्भ किया। कुछ दूर जाते ही भीड़ के मध्य एक युवक आया और उसने नेहा बोहरा पर स्याही फेंक दी। इससे छात्रों में अफरा तफरी मच गई। नेहा के साथ के छात्र - छात्राओं ने उस युवक को पकड़ लिया और पहले तो उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी अमरनाथ पांडे को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बाद में नेहा ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पांडे छात्र है और आरएसएस से जुड़ा है। वहीं गिरफ्तार हुए पांडे ने नेहा बोहरा पर आरोप लगाया है कि वो देश विरोधी है।

