Movie prime

संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी - धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने की वकालत, संघ ने इन शब्दों को हटाने की वकालत की है, विचार का सुझाव

 

RNE Network.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ' आरएसएस ' ने संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को हटाने की वकालत की है। 
 

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिल्ली में कल कार्यक्रम में कहा कि यह विचार किया जाना चाहिए कि क्या आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष को बरकरार रखा जाना चाहिए या नहीं?
 

उन्होंने इशारों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। होसबाले ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसी चीजें की , वे आज संविधान की प्रति लेकर घूम रहे है। उन्होंने अभी तक माफी नही मांगी है। आपके पूर्वजों ने ऐसा किया।