RudraNewsExpress_Logo

दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, पूरा जिला संगठन भंग

 

RNE Network.

मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उप चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। भाजपा को यह हार सहन नहीं हो सकी है इस कारण उसने चुनाव परिणाम के एक दिन बाद ही संगठन को लेकर इतनी बड़ी कार्यवाही की है।

भाजपा ने रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित समस्त जिला संगठन की वर्तमान संगठनात्मक इकाईयों को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। चुनाव परिणाम की समीक्षा हेतु गठित समिति की अनुषशा पर यह कार्यवाही की गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल ने यह अनुशासनात्मक कार्यवाही की है।

FROM AROUND THE WEB