Movie prime

मंगलवार की बैठक के बाद नेतृत्त्व परिवर्तन की चर्चा तेज, राज्यसभा चुनाव के बाद बदलाव तय माना जा रहा है

 

RNE Network.

कर्नाटक में नेतृत्त्व परिवर्तन की सुगबुगाहट काफी तेज हो गयी है। कल कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार को बातचीत के लिए दिल्ली तलब किया हुआ था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर यह मैराथन बैठक हुई। जिसमें खड़गे के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया व शिवकुमार शामिल हुए। बैठक काफी लंबी चली। जिससे नेतृत्त्व परिवर्तन की बात को बल मिला।
बताया जाता है कि बैठक में चुनाव परिणाम के बाद का राज शेयरिंग का जो वादा शिवकुमार से किया, वह याद दिलाया गया। वहीं सिद्धारमैया की 77 साल की उम्र भी आड़े आई। 

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए वेणुगोपाल ने नेतृत्त्व परिवर्तन की अटकलों को खरिज करते हुए कहा कि यह बैठक राज्यसभा चुनावों को लेकर थी। शिवकुमार ने भी नेतृत्त्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज किया।

FROM AROUND THE WEB