अब कांग्रेस से गठबंधन कर सकते है अजीत पंवार !, पुणे नगर निगम चुनाव का परिपेक्षय, खुद अजीत ने किया फोन
Dec 23, 2025, 12:02 IST
RNE Network.
महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में नई राजनीतिक खिचड़ी पकती दिख रही है और बड़े राजनीतिक उलट पलट की संभावना है।
खबर है कि सत्ताधारी महायुति गठबन्धन में शामिल एनसीपी के नेता व उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार पुणे नगर निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने इस गठबन्धन की संभावना को तलाशते हुए खुद ही कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बात की। पंवार ने गठबंधन का प्रस्ताव रखा। पाटिल ने कहा है कि इस मुद्दे पर पार्टी से बात करनी होगी, क्योंकि पार्टी पुणे नगर निगम में सम्मानजनक सीट हिस्सेदारी चाहती है। इस कारण गठबंधन का मामला सफल होता नहीं दिख रहा।


