RudraNewsExpress_Logo

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को बढ़त, अकाली दल ने किया समर्थन

 

RNE Network.

परिसीमन के नए बिल पर केंद्र सरकार ने बहुमत जुटाने की दिशा में कदम उठाने आरम्भ कर दिए हैं। टीएमसी से टूटकर 20 सांसद व शिव सेना उद्धव से टूटकर 6 सांसद पहले ही एनडीए के पक्ष में आ गए हैं। अब पंजाब का अकाली दल भी परिसीमन बिल के समर्थन में आ गया है। पीएम मोदी व अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद अकाली दल का यह निर्णय सामने आया है।
 

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार के परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के समर्थन का ऐलान किया है। बादल ने एक्स पर कहा है कि पार्टी ने सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की समान वृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

FROM AROUND THE WEB