Movie prime

अखिलेश - डिम्पल प्रेमानन्द से आशीर्वाद लेने पहुंचे, सपा सक्रिय हो गयी विधानसभा चुनाव के लिए

 

RNE Network.

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गयी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अभी से ही विधानसभा टिकट तय करने में लग गए हैं। वहीं वे अलग अलग स्थानों का भ्रमण कर संतो से आशीर्वाद भी ले रहे हैं। दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मोड पर आ गए हैं। कल उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व उनकी धर्मपत्नी सांसद डिम्पल यादव भी कल स्वामी प्रेमानन्द के दरबार मे पहुंचे। दोनों पति - पत्नी ने उनसे आशीर्वाद लिया। प्रेमानन्द जी के पास अखिलेश व डिम्पल यादव ने काफी समय व्यतीत किया। उनकी सलाहों व निर्देशों को सुना।

FROM AROUND THE WEB