Movie prime

ममता से मिलने पहुंचे अखिलेश, कोलकाता जाकर ममता से की मुलाकात, दो घन्टे रहे साथ

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उससे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल आदि इंडिया गठबन्धन ल लोगों ने बात की है। क्योंकि मैं भी गठबन्धन का हिस्सा हूं।
 

ममता ने बताया कि अखिलेश ने गुरुवार को कोलकाता आकर मिलने का कहा, मगर मैने मना किया। मगर उन्होंने कहा कि मैं आऊंगा। उसी वादे के अनुसार कल अखिलेश यादव कोलकाता ममता बनर्जी से मिलने उनके घर पहुंचे।

उनका स्वागत सांसद व ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने किया। अखिलेश ने चादर ओढ़ाकर ममता का स्वागत किया। जब वह चादर ओढाने लगे तो ममता ने कहा मैं तो हारी हूँ। इस पर अखिलेश ने कहा आप हारी नहीं है।
 

बाद में ममता और अखिलेश ने अकेले में काफी देर तक बात की। दोनों ने लगभग 2 घन्टे तक बात की। क्या बात हुई, उस बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।

FROM AROUND THE WEB