Movie prime

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तकरार: राहुल के बयान पर अखिलेश का पलटवार, मुश्किल वक्त में साथ नहीं छोड़ा जाता है, याद रहे

 

RNE Network.

इंडिया गठबन्धन के दलों के नेताओं के बीच बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद बयानबाजी तेज हो गयी है। इस बयानबाजी का बड़ा कारण तमिलनाडु में कांग्रेस का विजय थलापति को दिया गया समर्थन है।
 

राहुल ने गुड़गांव में ' सद्भाव यात्रा ' की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह बात स्प्ष्ट हो गयी है कि देश में भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है। यह बात लगातार हर राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से साफ हो गयी है। कांग्रेस ही मजबूती से भाजपा से लड़ सकती है।
 

राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबन्धन का धर्म बड़ा होता है। तमिलनाडु प्रकरण पर अपरोक्ष रूप से प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि मुश्किल वक्त में कभी भी साथ छोड़ा नहीं जाता। विदित रहे, तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय थलापति को समर्थन दिया, उससे द्रमुक ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है।

FROM AROUND THE WEB