Movie prime

एमपी कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली दरबार में पहुंचे, राज्यसभा उम्मीदवार तय करने की कवायद तेज हुई

 

RNE Network.

राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। अपने विधायको की संख्या के आधार पर जितनी सीटें उनको मिलनी है, उसे जितने के सारे जतन पुख्ता किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश भी आता है।
 

इस राज्य में राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव होने हैं। जिनमे 2 सदस्य भाजपा के है और 1 सदस्य कांग्रेस का।  कांग्रेस के दिग्गज व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री राजा दिग्विजय सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। दिग्गी राजा ने यह कहकर विवाद खत्म करना  चाहा कि वे उम्मीदवार की रेस में नहीं है।
 

मगर कांग्रेस आलाकमान अभी तक उनकी इस बात को स्वीकार नहीं रह है। इस एक सीट पर दिग्गी राजा के अलावा कमलनाथ का भी दावा माना जा रहा है। आलाकमान ने उम्मीदवार चयन के लिए राज्य के सभी बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है। सवसे चर्चा के बाद ही उम्मीदवार तय किया जायेगा।

FROM AROUND THE WEB