राहुल के संदेश के बाद भावुक हुए अमरिंदर सिंह
Jun 3, 2026, 11:37 IST
RNE Network.
पंजाब में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है और राजनीतिक दलों में उठापठक शुरू हो चुकी है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्य तोड़कर अपने में मिला लिये। जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल हैं।

उसके बाद भाजपा ने सुनील जाखड़ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया और जट सिख को कमान सौंपी है। उससे जाखड़ नाराज भी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के निर्णय से आहत हुए। उनसे पूछा तक नहीं गया। वे सार्वजनिक रूप से इस निर्णय का विरोध कर चुके हैं।

इस बीच कैप्टन के भाई का निधन हुआ तो भाजपा के किसी भी नेता का फोन तक नहीं नहीं आया। जबकि राहुल गांधी ने फोन कर संवेदना व्यक्त की। उससे कैप्टन भावुक हो गए। तबसे उनके वापस कांग्रेस में लौटने की संभावना बढ़ गयी है।

