Movie prime

टीएमसी में बिखराव जारी, ममता के करीबी अनुब्रत मंडल ने बदला खेमा

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शुरू हुआ बिखराव रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। 20 लोकसभा सदस्यों और 60 से अधिक विधायकों के पार्टी छोड़कर चले जाने के बाद भी जाने वालों का सिलसिला थमा नहीं है।
 

ममता बनर्जी के अति विश्वसनीय माने जाने वाले पार्टी के पदाधिकारी भी अब टीएमसी छोड़कर भाग रहे हैं। बंगाल में टीएमसी का जो मजबूत किला था वो अब भरभरा के गिर गया है। 
 

ममता बनर्जी को ताजा झटका उनके अत्यधिक विश्वसनीय व खास माने जाने वाले अनुब्रत ने दिया है। ममता के इस करीबी ने अपना खेमा बदल लिया है। अनुब्रत मंडल टीएमसी के बागी ऋतुब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए हैं। मंडल को बीरभूम जिला अध्यक्ष बनाया गया है। ऋतुब्रत ने उनके नाम की घोषणा की है।

FROM AROUND THE WEB