RudraNewsExpress_Logo

Abudhabi में अर्जुन राम मेघवाल ने UN Crime Congress को किया संबोधित


 
 
Arjunram Meghwal ने UN Crime Congress में  नए आपराधिक कानून, डिजिटल न्याय, साइबर अपराध और आतंकवाद से निपटने पर भारत का पक्ष रखा

Rudra News Express New Delhi-Abudhabi. 

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। अबू धाबी में आयोजित 15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध निवारण एवं आपराधिक न्याय कांग्रेस में उन्होंने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए भारत की आपराधिक न्याय व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर भारत का पक्ष रखा।

संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की ओर से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की थीम “शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को सतत विकास के लिए सुनिश्चित करने हेतु अपराध निवारण, आपराधिक न्याय और विधि के शासन में तेजी लाना” है।

मेघवाल

मेघवाल ने दुनिया को  BNS, BNSS और BSA प्रावधान बताए: 

अपने संबोधन में अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों और न्याय व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल न्याय व्यवस्था, साइबर अपराध और आतंकवाद से निपटने के उपायों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समयबद्ध न्याय की दिशा में भारत के प्रयासों को सामने रखा। मेघवाल ने भारत में लागू नई आपराधिक न्याय व्यवस्था के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों तथा इनके कार्यान्वयन से जुड़े पहलुओं को भी प्रस्तुत किया।

मीटिंग

साइबर अपराध और आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर : 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी का उद्देश्य डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप आपराधिक न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए भारत की पहलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखना है। बैठक में साइबर अपराध, आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य पर्यावरणीय अपराधों से निपटने के लिए बेहतर अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माण और प्रभावी कार्यान्वयन पर भी भारत की ओर से जोर दिया गया।

मुलाकात

UAE के न्याय मंत्री से मुलाकात :

UNODC की बैठकों के दौरान अबू धाबी में आयोजित ‘Luncheon’ Cultural Programme के अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने UAE के न्याय मंत्री श्री Abdullah Sultan bin Awad Al Nuaimi से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बातचीत हुई। मेघवाल ने इस अवसर पर Jubail Island का भी भ्रमण किया।

भारत-UAE सहयोग पर भी चर्चा : 

15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध निवारण एवं आपराधिक न्याय कांग्रेस के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जानी है।

घोडा

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भागीदारी का प्रमुख फोकस आधुनिक आपराधिक न्याय व्यवस्था, डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल, साइबर अपराध से मुकाबले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर है।

FROM AROUND THE WEB