Arjunram Meghwal की "एक रात चाँद के साथ" बातें हुई, सुर सधे, लोग बोले-पुर्णिमा की रात तो ऐसे ही बितानी चाहिए!
RNE Bikaner.
क्या आप मान सकते हैं कि एक आयोजन हो रहा है जिसमें केन्द्रीय मंत्री, विधायक सहित कई नेता, पदाधिकारी, ग्रामीण शामिल है। बत्ती गुल है लेकिन किसी के चेहरे पर शिकन तक नहीं है। जितनी रोशनी है वह पूर्णिमा के चाँद की है और इसी रोशनी में बातें हो रही है, सुर सध रहे हैं। मंत्री सहित सभी कह रहे हैं, पुर्णिमा की रात तो ऐसे ही गुजरनी चाहिए।
दरअसल यह खास आयोजन है केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जिसका नाम है "एक रात चाँद के साथ।" बीकानेर के पलाना गांव में यह चाँदनी की चौपाल उस जगह जुटी जहां कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Operation SINDOOR के बाद पहली सभी में देश से संवाद किया था। उन्होंने खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल व ग्राम वासियों के साथ एक रात चांद के साथ बिताई।
अंधेरे में रात गुजरने पर यह बोले अर्जुनराम :
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता और कार्बन एमिशन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। प्रधानमंत्री का आह्वान है कि जनता ऐसे काम अपने हाथ में लें, जो प्रकृति का संतुलन बनाने रखने में सहायक हो। सरकारें इस दिशा में सतत प्रयास करती हैं, लेकिन इनमें जन भागीदारी जरूरी है। पिछले एक दशक से कई राते चाँद की रोशनी में बिताकर यह संदेश आमजन तक पहुंचा रहे हैं।
पूर्णिमा और इंसानी रिश्ता :
चाँद की रोशनी और सितारो की चमक के बीच मौजूद रहे मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक पूर्णिमा मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसमें गुरु पूर्णिमा का अपना महत्व है इस दिन सभी अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता अर्पित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह आने वाली पूर्णिमा को भी अधिक से अधिक चंद्रमा के साथ बिताएं। उन्होंने कहा कि चंद्रमा, हमें शीतलता देता है इससे मन शुद्ध होता है यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। इससे हम देश और समाज के लिए अधिक समर्पण के साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्बन एमिशन दूर करने के लिए हमें सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। ऐसा करके हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण दे सकेंगे।
ये रहे मौजूद :
भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी ने बताया कि इस आयोजन में अर्जुन कड़वासरा, रामकिशन सियाग, सहीराम चौधरी, जगदीश सियाग, डॉ के वी चौधरी के साथ कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम पंचारिया, चोरूराम हदा, पवन कुमार, श्रीराम धायल, रामरतन सियाग, पवन शर्मा, मोहनलाल मेघवाल, चम्पालाल गैदर, महावीर रांका, कैलाश बिश्नोई, मोहन सुराणा, प्रकाश मेघवाल, किशन गोदारा, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद र