यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, विभिन्न पदों के लिए 12, 249 युवाओं ने नामांकन किया
Apr 2, 2026, 07:30 IST
RNE Network.
यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गयी है। सियासी सरगर्मी में बड़े नेता भी सक्रिय दिख रहे है। राज्य के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चयन चुनाव से होता है।
इस चुनाव के लिए 21 मार्च से नामांकन प्रक्रिया चल रही थी, जो कल बुधवार को समाप्त हो गयी। अंतिम तिथि तक प्रदेश, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदों के लिए कुल 12, 249 युवाओं ने नामांकन दाखिल किए है।
नामांकन से जुड़ी शिकायतें और शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया गुरुवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद जांच प्रक्रिया पूरी कर वैद्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इस बार 22 दावेदार मैदान में है, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने के आसार है। चुनाव जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय समितियों के लिए भी होंगे।

