कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया पता -- 5, सुनहरी बाग, नेता प्रतिपक्ष के रूप में इस बंगले में जन्मदिन पर शिफ्ट हुए
Jun 20, 2025, 10:02 IST

RNE Network.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अब दिल्ली में नया ठिकाना 5, सुनहरी बाग होगा। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें यह बंगला अलॉट हुआ है। अपने जन्मदिन पर कल गुरुवार को राहुल ने इस बंगले में अपने सामान को शिफ्ट करना आरम्भ कर दिया है।
संसद के मानसून सत्र से पहले राहुल वहां रहना शुरू कर देंगे। पिछली लोकसभा में सदस्यता समाप्ति बहाली के बावजूद वे 10, जनपथ पर अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे है। नेता प्रतिपक्ष होने के कारण इस बार उन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर का बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले में पहले मोदी सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री ए नारायण स्वामी रहते थे।