RudraNewsExpress_Logo

Ashok Gehlot ने बीकानेर के नेताओं को एकजुट होने की नसीहत दी, कांग्रेस पार्षद मिले, अल्पसंख्यक नेताओं ने शिकायत की
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने दो दिवसीय बीकानेर दौरे को संक्षिप्त कर दिल्ली तो लौट गये लेकिन जाने से पहले बीकानेर संगठन से लेकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों तक में एकता का मंत्र फूँक गाये। पार्टी के सभी नेताओं से एक साथ मिलकर चुनाव पूरी एकजुटता से लड़ने की नसीहत दी। इन नेताओं में सुशीला डूडी, गोविंदराम मेघवाल, बिशनाराम सियाग, मंगलाराम गोदारा, यशपाल गहलोत, मदनगोपाल मेघवाल आदि शामिल रहे। गहलोत ने कई नेताओं से अकेले में मिलकर भी संगठनात्मक स्थिति जानी। चुनावी हालात पूछे। 

p

इन सबके बीच अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गहलोत से मुलाकात कर उप महापौर चुनाव में हुई भीतरघात पर कार्यवाही करवाने की मांग रखी। शबीर मोहम्मद के साथ मिले नेताओं ने कहा, कांग्रेस के 42 पार्षद हैं यानी निगम में बोर्ड बनाने का पूरा बहुमत था। महापौर चुनाव में कांग्रेस को 50 वोट मिले। इसके अगले ही दिन उप महापौर चुनाव में महज 38 वोट मिले और पार्टी प्रत्याशी नसीम बानो चुनाव हार गई। इन नेताओं ने इंसाफ की मांग करते हुए आरोप लगाया, अल्पसंख्यक कांग्रेस का कोर वोटर है उसके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। 

दूसरी ओर कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद भी पूर्व मुख्यमंत्री से मिले। गहलोत ने इन्हें निगम बोर्ड में सकारात्मक रहते हुए काम करने को कहा। पार्षदों के इस दल में वार्ड 79 की शीतल भाटी 
भी मौजूद रही जिनकी गोद में दुधमुँहा बच्चा था। गहलोत कई देर तक बच्चे से अठखेलियाँ करते रहे और खुद को पहनाई गई सूत की माला इस बच्चे के गले में डाल दी।

FROM AROUND THE WEB