अशोक खरात मामला गरमाया, सीएम फडणवीस ने इस बात की घोषणा की है
Apr 6, 2026, 10:53 IST
RNE Network.
कई वीडियो और कॉल रेकॉर्डिंग के लीक होने के बाद अभी अशोक खरात का मामला खासा चर्चा में है। इस मामले की आंच महाराष्ट्र के अनेक नेताओं, अफसरों, व्यापारियों व महिलाओं तक पहुंचने के आसार है। कुछ मामले तो सामने ही आ गए है। महाराष्ट्र सरकार अशोक खरात के मामले को लेकर बेहद गंभीर है।
महाराष्ट्र में गिरफ्तार किए गए चर्चित अशोक खरात के मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उसकी संपत्तियों की जांच ईडी करेगी। साथ ही उसकी कॉल रिकॉर्डिंग लीक होने के मामले की जांच भी कराई जायेगी। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने अशोक खरात व उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कथित रूप से फोन पर हुई बातचीत का खुलासा किया था।

