Movie prime

असम भाजपा विधायक दल की बैठक आज, हेमंत बिसवा सरमा 12 मई को लेंगे सीएम की शपथ

 

RNE Network.

असम के भाजपा विधायक दल की बैठक आज गुवाहाटी में हो रही है।  विधायकों की इस बैठक में हेमंत बिसवा सरमा को आज विधायक दल का नेता चुना जायेगा। हेमंत बिसवा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ कर चुके है। नई सरकार बनने तक राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक सीएम के रूप में कार्य करते रहने को कहा है।
 

इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिला है और उसने 100 से अधिक सीटें जीती है। आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हेमंत बिसवा राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का कहेंगे। 
 

हेमंत बिसवा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

FROM AROUND THE WEB