Movie prime

खेड़ा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार, असम सीएम हेमंत बिसवा की पत्नी पर लगाए आरोप का मामला

 

RNE Network.

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। असम विधानसभा चुनाव के दौरान खेड़ा ने वहां के सीएम हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी पर पासपोर्ट व अकूत संपत्ति को लेकर आरोप लगाए थे। जिस पर हेमंत बिसवा ने मामला दर्ज कराया और असम पुलिस ने खेडा के निवास पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापा भी मारा।
 

खेड़ा असम पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके और वे तेलंगाना के हैदराबाद पहुंच गए। फिर वहां के कोर्ट से गिरफ्तारी पर सात दिन की रोक का आदेश याचिका दायर कर पाया। असम पुलिस फिर भी कार्यवाही से नहीं रुकी है।
 

असम सरकार ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली एक सप्ताह की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। खेड़ा पर मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी पर लगाए आरोपों को लेकर मामला दर्ज है।

FROM AROUND THE WEB