RudraNewsExpress_Logo

20 अगस्त से विधानसभा सत्र, 18 को होगी सर्वदलीय बैठक

 

RNE Network.

राज्य विधानसभा के छठे सत्र की तैयारियों के तहत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 18 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सोहलवीं विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा।
 

विधानसभा सचिवालय ने बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली सहित विभन्न दलों के नेताओं और मुख्य सचेतकों को आमंत्रण भेज दिया है। देवनानी ने कहा कि सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। इसकी गरिमा बनाए रखना सभी दलों व विधायकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
 

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक का उद्देश्य सत्र को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सार्थक ढंग से संचालित करने के लिए सभी दलों के बीच सहमति बनाना है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक डॉ सुभाष गर्ग, मनोज कुमार और थावरचंद को भी आमंत्रित किया गया है।

FROM AROUND THE WEB