' पिता के 3 जूते खाकर बना विधायक, 5 पड़ते तो बनता सांसद', भाजपा विधायक सियोल का बयान, पहले भी रहे है सुर्खियों में
RNE Network.
ओसियां के भाजपा विधायक भैराराम सियोल संस्कार और पारिवारिक अनुशासन पर अपने अनोखे बयान से चर्चा में है।
जोधपुर में आयोजित एक जागरण में उन्होंने कहा कि बचपन में पिता ने उन्हें 3 बार जूते मारे थे, जिसका परिणाम है कि आज वे विधायक बन गए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें 5 जूते मारे होते तो शायद वे सांसद बन जाते। विधायक ने कहा कि जो बच्चे संस्कारों के साथ आगे बढ़ते है, वही जीवन मे सफलता प्राप्त करते है। माता - पिता बच्चों के जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक होते है।
पहले भी रहे है सुर्खियों में:
विधायक सियोल अपने बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहे है। वे प्रेम विवाह और भागकर शादी करने की बढ़ती प्रव्रत्ति पर चिंता जता चुके है। उन्होंने विधानसभा में सुझाव दिया था कि माता - पिता की सहमति के बिना होने वाले विवाह को कानूनी मान्यता नहीं मिलनी चाहिए।

