Movie prime

Bangal Election: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आज, कुल 824 विधानसभा सीटों में से 823 पर फैसला आज होगा

 

RNE Network.

पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम व पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। इन 5 प्रदेशों में कुल 824 विधानसभा सीटें है, जिसमे से 823 के नतीजे आज आ जाएंगे। बंगाल की फलता सीट पर तीसरी बार 21 मई को मतदान होगा। 
d

सुबह से आरम्भ हुई गिनती के परिणाम दोपहर बाद लगभग सामने आ जाएंगे। इस बार बंगाल में बम्फर वोटिंग हुई है। बंगाल के चुनाव परिणामों पर देश की खास नजर है। आज 5 प्रदेशों के चुनाव देश की राजनीतिक दिशा को तय करने का काम करेंगे।
 

बंगाल की बात ::::
 

पश्चिमी बंगाल में आज तय होगा कि ममता बनर्जी पर चौथी बार बंगाल भरोसा करता है या नहीं ? या बंगाल की धरती पहली बार भाजपा को राज सौंपेगी। 
r

केरल की लड़ाई : :::
 

केरल में गठबन्धन चुनाव लड़ते है। वाम दलों की अगुवाई वाले एलडीएफ व कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ में सीधी टक्कर है। यदि एलडीएफ हारता है तो वामपंथ का अंतिम गढ़ भी ढह जायेगा।
 

तमिलनाडु में टक्कर ::
 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाब परिणाम स्टालिन की परीक्षा का नतीजा होंगे। इस बार उनको विजय फेक्टर प्रभावित कर रहा है। 

असम में प्रतिष्ठा दांव पर ::
 

असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा व कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 10 साल से कांग्रेस यहां सत्ता से बाहर है, इस बार हारी तो नेता व कार्यकर्ता हताश होंगे।

पुडुचेरी की जंग::::
 

यहां भी द्रमुक व कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं भाजपा व अन्नाद्रमुक कड़ी चुनोती दे रहे है।

FROM AROUND THE WEB