बीकानेर को बड़ा प्रतिनिधित्व, भंवर जांगिड़ बने प्रदेश महामंत्री
अशोक भाटी, विनोद गिरी, महावीर चारण और हुकमचंद सोनी को भी अहम जिम्मेदारियां
संगठन विस्तार के जरिए ओबीसी वोट बैंक को साधने की रणनीति
RNE Bikaner.
भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होते ही बीकानेर भाजपा में उत्साह का माहौल है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत द्वारा जारी सूची में बीकानेर के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन में जिले की मजबूत पकड़ का संदेश दिया गया है। सबसे बड़ी जिम्मेदारी बीकानेर देहात के भंवरलाल जांगिड़ को मिली है, जिन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा बीकानेर शहर के अशोक भाटी को “प्रदेश मन की बात सह-प्रभारी”, विनोद गिरी गोस्वामी को “प्रदेश कोषाध्यक्ष”, महावीर सिंह चारण और हुकमचंद सोनी को “प्रदेश प्रवक्ता” नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति और ओबीसी वर्ग में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार घोषित इस कार्यकारिणी में प्रदेशभर के नेताओं को उपाध्यक्ष, मंत्री, प्रवक्ता, मीडिया, सोशल मीडिया, प्रशिक्षण और योजना प्रकोष्ठ सहित विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। बीकानेर को मिले प्रतिनिधित्व से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने ओबीसी मोर्चा की नई टीम के जरिए सामाजिक संतुलन साधने के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा है। बीकानेर के नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिलने से जिले की राजनीतिक सक्रियता आने वाले समय में और बढ़ने की संभावना है।

लिस्ट में देखिये किसे, क्या पद:



