भंवर जितेंद्र सिंह ने हार की जिम्मेवारी ली, पार्टी महासचिव असम प्रभारी से इस्तीफा दिया
May 5, 2026, 07:38 IST
RNE Special.
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई है। करारी हार का प्रमाण यह है कि जिस जोरहट सीट से लोकसभा में विपक्ष के उप नेता, असम में कांग्रेस के सीएम फेस गौरव गोगोई सांसद है, उसी संसदीय क्षेत्र की जोरहट विधानसभा सीट से गोगोई बुरी तरह से चुनाव हार गए।
असम विधानसभा में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी थी और प्रचार भी उन्होंने संभाला था। असम के कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह थे, जो काफी वर्षों से इस राज्य के प्रभारी महासचिव है। इस बार भी उनके हिस्से असम में पार्टी की करारी हार आई।
इस हार की जिम्मेवारी लेते हुए भंवर जितेंद्र सिंह ने असम के पार्टी प्रभारी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रभारी महासचिव पद से इस्तीफा देने का पत्र पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया है।

