Movie prime

पुष्कर कांग्रेस शिविर में बड़ा फैसला: टिकट चयन में अध्यक्ष की भागीदारी रहेगी, एमएलए - सांसद की शिकायत कर सकेंगे

 

RNE Network.

राजस्थान व दिल्ली के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 3 दिन से चल रहे पुष्कर में आवासीय शिविर में अब ठोस निर्णय सामने आने लगे है। पुष्कर शिविर 10 दिन का आवासीय शिविर है।
 

यहां व्यवस्थाओं का पूरा जिम्मा पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा व अजमेर के जिलाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल संभाल रहे है। पहले दिन बूथ प्रबंधन, सांगठनिक ढांचे पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जिलाध्यक्षों से चर्चा कर सुझाव लिए। 
 

दूसरे दिन काजी निजामुदीन ने फील्ड भ्रमण के साथ चुनावी रणनीति पर विचार किया। कल तीसरा दिन जिलाध्यक्षों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण रहा। कल कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल शिविर में रहे।
 

वेणुगोपाल ने जिलाध्यक्षों को बताया की इस बार टिकट चयन में भी उनकी राय को तरजीह मिलेगी। उनकी बात को आलाकमान को भी सुनना जरुरी किया गया है।
 

जिलाध्यक्षों को बताया गया कि वे अब सांसद व विधायक की भी शिकायत कर सकेंगे। यदि सांसद व विधायक जिला कांग्रेस कमेटी की  3 बैठकों में लगातार नहीं आते तो उनकी शिकायत आलाकमान को करे। एक्शन लिया जायेगा।

FROM AROUND THE WEB