Movie prime

महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक फैसला: सुनेत्रा अजीत पवार बनीं एनसीपी (अजीत पवार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

RNE Network.

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री व स्व अजीत पवार की धर्मपत्नी सुनेत्रा अजीत पवार को एनसीपी ( अजीत पवार ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। पार्टी की कल हुई बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी ने सहमति दी। इस तरह उनका सर्वसम्मति से निर्वाचन हो गया। 
ad222

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गयी थी। उसके बाद उनकी धर्मपत्नी सुनेत्रा को महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सुनेत्रा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया मगर उनको गृह मंत्रालय नहीं दिया गया है। जबकि अजीत पवार के पास गृह मंत्रालय भी था।

FROM AROUND THE WEB