RudraNewsExpress_Logo

बिखरी TMC को बड़ी राहत, बार काउंसिल चुनाव में 23 में से 15 सीटें जीतीं

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी को लगातार झटके मिल रहे हैं। 20 लोकसभा सदस्य पार्टी छोड़कर चले गए। विधायक चले गए। टीएमसी पूरी तरह से बिखर गई।
 

हताश व बिखराव झेल रही ममता बनर्जी की टीएमसी को एक चुनाव में बडी जीत मिली है, उससे पार्टी ने राहत की सांस ली है। ममता की पार्टी ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनावो में बड़ी जीत हासिल की है। तृणमूल समर्थित उम्मीदवारों ने 23 में से 15 सीटें जीती है। यह बड़ी जीत है।
 

वहीं, राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को केवल 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। वाम मोर्चा ने 3 और कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित 5 सीटों में से तृणमूल ने 4 व कांग्रेस ने 1 सीट जीती है।

FROM AROUND THE WEB