Movie prime

 बीमसी चुनाव से पहले बड़ी उठापटक, भाजपा में जाएगी शीतल

 

RNE Network.

मुंबई महानगर पालिका ( बीएमसी ) के चुनाव के कारण महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। इन निकाय चुनावों के चलते दलबदल भी जोरों पर है और एक दूसरे के खिलाफ रहने वाले दल भी साथ आ रहे है। नये राजनीतिक समीकरण बन रहे है। जिसका असर महाराष्ट्र की आगे की राजनीति पर भी पड़ेगा।
ad21

ताजा झटका उद्धव ठाकरे की शिव सेना को लगा है। मुंबई महानगर पालिका चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिव सेना को झटका देते हुए पार्टी की उप नेता शीतल देवरुखकर शेठ ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी। शिव सेना में वे उद्धव के पुत्र आदित्य ठाकरे की करीबी मानी जाती थी। शीतल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वे भाजपा में शामिल हो रही है।

FROM AROUND THE WEB