Movie prime

Bikaner BJP : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान" संयोजक, सह संयोजक की घोषणा

 

RNE Bikaner. 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने "आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान" के जिला स्तरीय समिति के सदस्यों की घोषणा की है।

 जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस अभियान में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिंह चारण को जिला संयोजक, जिला प्रवक्ता डॉ पूजा मोहता, पूनम चंद राईका, जयवीर सिंह भाटी को सह संयोजक नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देशभर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण एवं "Go Vocal for Local का आह्वान पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। आत्मनिर्भरता का यह संदेश "आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान" के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुँचाया जायेगा और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए।