बीकानेर बीजेपी टिकट: लिस्ट लगभग तय, प्रत्याशियों को दिए जा रहे संकेत, सिंबल सीधे रिटर्निंग अधिकारी को
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर में टिकटों की टिक-टिक बेसब्री बढ़ा रही है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ने अभी अपनी लिस्ट जारी नहीं की है। अलबत्ता दोनों ही दलों के नामों की अंतिम सूची लगभग तैयार है। इस बीच प्रत्याशियों को नामांकन के संकेत भी दिए जाने लगे हैं। इसी कड़ मंे एक चौंकानेवाला नाम आया है मधु सुराणा का।
बीकानेर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराणा की पत्नी मधु सुराणा शनिवार को नामांकन करने जा रही है। उन्होंने नामांकन से पहले मोरखाणा जाकर सुसवाणी माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
इस नामांकन ने एक बार फिर बीकानेर भाजपा में दिग्गजों के चुनावी मैदान में आने से महापौर पद के कयासों को बढ़ा दिया है। सामान्य की सीट होने से भाजपा के कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। रोचक बात यह है कि भाजपा ने महापौर के संभावित चेहरे वाले सभी दावेदारों को चुनाव लड़ने का संकेत दे दिय है।
उच्चस्थ सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने 80 वार्डों में से 70 टिकट फाइनल कर दिए हैं। सिर्फ 10 टिकट पर अभी अंतिम मुहर लगनी है। इनमें से एक 75 नंबर वार्ड का भी है। इस वार्ड से भाजपा की ओर से पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका भी दावेदार है। मोटे तौर पर माना जा रहा है कि रांका बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इस वार्ड से चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि उन्होंने दो और वार्ड सुझाए थे लेकिन अभी ज्यादा संभावना इसी एक वार्ड से चुनाव लड़ने की बताई जा रही है।
इन नामों पर भी लगभग मुहर:
सुशीला कंवर, दीपक पारीक, किशोर आचार्य, सुरेन्द्रसिंह शेखावत, श्यामसिंह हाडला, भूपेन्द्र शर्मा, भगवानसिंह मेड़तिया आदि। अंतिम विचार वाली सूची में अनिल शुक्ला, अशोक बबरवाल का नाम भी बताया जा रहा।

